फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रही आपूर्ति

Fri, 05 Jul 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की ओर से कराई जा रही खोदाई के दौरान पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। इस मामले में आनंद विहार कॉलोनी के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। सीयूजीएल के अधिकारियों का कहना है कि लाइन को सही कर 7:30 बजे तक सप्लाई को शुरू कर दिया गया था। वहीं, कॉलोनीवासियों के मुताबिक नौ बजे तक गैस की सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

हार्टमैन पुलिया के पास स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी मुकेश सक्सेना ने बताया कि शाम को साढ़े सात बजे पत्नी खाना बनाने के लिए किचन में गईं तो पता चला कि पीएनजी की सप्लाई नहीं आ रही है। सीयूजीएल की ओर से पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी। पड़ोसियों से बातचीत की तो पता चला कि उनकी सप्लाई भी बंद है। सीयूजीएल अधिकारियों ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने खोदाई के दौरान उनकी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसकी वजह से कॉलोनी के 200 परिवार प्रभावित रहे। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराने के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें