फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना: सात दिन में बकाया अदा न करने पर रद्द होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर आवासीय योजना के व्योम खंड में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवंटित मकानों लाभार्थियों में 25 ऐसे हैं, जिन्होंने बकाया किश्तें अब तक अदा नहीं की हैं। अब इनके नाम नोटिस जारी कर कहा गया है कि सात दिनों में बकाया जमा नहीं किया तो आवंटन निरस्त होगा। इसके बाद अन्य पात्र आवेदकों के नाम इन मकानों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन्हें मकान आवंटित किए गए उन्हें 60 मासिक किश्तों या एकमुश्त राशि जमा करने का विकल्प दिया गया था। 25 आवंटियों ने तय समयसीमा में धनराशि जमा नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें