फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्के मकान वालों के नाम भी पीएम आवास की सूची में कर दिए दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना में एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जांच में यह सामने आया है कि आवास की रकम डकराने को घपलेबाजों ने सूची में ऐसे कई लोगों के नाम शामिल करा दिए हैं, जिनके पक्के आवास बने हुए हैं। ऐसे लोगों के नाम चिह्नित किए जा रहे हैं। आलमपुर जाफराबाद के नकटपुर में भी कई ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार हुई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में इस योजना में लाभार्थियों से सुविधा शुल्क लेने की शिकायतें हो रही हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस आवास योजना में भी घपलेबाजी सामने आ रही है। आलमपुर जाफराबाद के ग्राम नकटपुर में नन्हेंलाल, कुसुमा, नन्हें, कलावती, वीरेंद्र, चंद्रपाल, छत्रपाल, पारूल शर्मा, रामदास, रामगुनी और सुनील कुमार की जांच की गई तो पता चला कि उनके पहले से ही पक्के मकान बने हुए हैं। इससे पहले कई गांवों की जांच में ऐसी गड़बड़ी सामने आ चुकी हैं। डीआरडीए के पीडी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जहां कहीं से शिकायत आती है, उनकी जांच कराने के बाद अपात्रों के नाम काट दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें