फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक, एसपी दक्षिणी ने किया सम्मानित

Wed, 22 Jan 2025 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर शहर को नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के शहर आगमन पर एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने 16 से 20 जनवरी तक लखनऊ में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें जूनियर गर्ल्स अंडर-46 किलोग्राम और पूमसे एकल में बरेली की माही गंगवार ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर पूमसे पेयर प्रतियोगिता में करन कुमार कन्नौजिया और माही गंगवार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

विज्ञापन


एकल पूमसे बालक वर्ग में दक्ष प्रताप सिंह ने कांस्य पदक, फ्रेशर बालिका वर्ग में सांची सिंह ने स्वर्ण पदक, फ्रेशर बालक वर्ग में कार्तिकेय पटेल ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। बालक वर्ग के अंडर-63 किलोग्राम में विजय ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर सजल, दिव्यांशी सिंह, काजल और तावेश कुमार ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही दीया अग्रवाल और माही गंगवार को ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

एसपी दक्षिणी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित 
खिलाड़ियों के शहर आगमन पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दक्षिणी अंशिका वर्मा ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बेटियों के लिए आत्म सुरक्षा के गुर सीखना बेहद आवश्यक है। ताइक्वांडो जैसे खेल के माध्यम से वे खुद की सुरक्षा कर सकती हैं। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान कोच साक्षी बोरा, बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मो. अकमल खान, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें