फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली डायसिस की ओर से सेंट पीटर स्कूल, किच्छा में आयोजित 21वीं सेंट मदर टेरेसा एथलेटिक्स मीट 2025-26 में सेंट थॉमस स्कूल, नवाबगंज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन आठ नवंबर को हुआ, जिसमें स्कूल के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें सब-जूनियर बालक वर्ग में सकलैन हैदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबी कूद और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। साथ ही 4x200 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। उनके प्रदर्शन के दम पर उन्हें व्यक्तिगत चैंपियन भी घोषित किया गया। इसी वर्ग में रिले टीम ने भी बेहतर तालमेल दिखाते हुए रजत पदक जीता।
जूनियर बालक वर्ग में मो. अमान ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक और मो. फैसल ने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अंशिका गंगवार ने लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में वहिब अब्बास ने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में खुशमीत कौर ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के संयुक्त प्रयास से पहले दिन के अंत तक सेंट थॉमस स्कूल अंक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा और समग्र रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर फादर जूलियन डिसूजा, प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी व खेल प्रशिक्षक हेमंत कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें