फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के उभरते खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने मंच से चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र के साथ ही किट भी दी।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। देवचरा के पास स्थित झिंझरी गांव के रहने वाले और जीआईसी के छात्र अनमोल कुमार व महर्षि कश्यप ग्लोरियस हाई स्कूल के कुश्ती खिलाड़ी विनय तोमर को मुख्यमंत्री से सम्मान मिला।
केशवपुर गांव की रहने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिथरी चैनपुर में कक्षा आठ की छात्रा अंजुन और विकास क्षेत्र भुता क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवनगर के कक्षा सात के छात्र दिनेश को भी सम्मानित किया गया। यह दोनों ही खिलाड़ी जनवरी 2025 में लखनऊ में हुए ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने को गौरव का पल बताया। कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें