फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डोपिंग से सतर्क रहें खिलाड़ी... अपनाएं प्राकृतिक डाइट, लें डाॅक्टर की सलाह

Tue, 08 Jul 2025 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खिलाड़ी कादिर खान का डोप टेस्ट में पॉजीटिव आना शहर के खेल क्षेत्र के लिए एक चेतावनी बन गया है। एथलेटिक्स, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती और जूडो जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेलों से जुड़े संघों ने इस मामले पर चिंता जताई है और इसे खेल संस्कृति के लिए गंभीर चुनौती बताया है। इस संघों के पदाधिकारियों का मानना है कि अगर अभी से जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो डोपिंग की समस्या आने वाले समय में और बढ़ सकती है। इसलिए उनका कहना है कि वह इससे सतर्क रहें और प्राकृतिक डाइट अपनाएं।
विज्ञापन


इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने कहा कि खिलाड़ियों को प्राकृतिक उत्पादों जैसे अश्वगंधा, पनीर, दूध को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ बिना किसी साइड इफेक्ट के ताकत को भी बढ़ाता है।

एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने कहा कि खिलाड़ी जल्दी सफलता पाने की चाह में ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो उनके भविष्य को बर्बाद कर देते हैं। कोच को खिलाड़ी का पहला मार्गदर्शक माना जाता है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह न केवल खेल तकनीक सिखाए, बल्कि डोपिंग के दुष्परिणामों और नैतिकता पर भी खिलाड़ी को प्रशिक्षित करें।
विज्ञापन



कुश्ती खिलाड़ी योगेंद्र का कहना है कि पहलवानों को किसी भी सप्लीमेंट की बजाय घर का दूध, घी, मक्खन, और दही जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। प्राकृतिक आहार से खिलाड़ी की आयु बढ़ती है और शारीरिक क्षमता भी बेहतर होती है। यदि खिलाड़ियों को नेचुरल डाइट की आदत डाली जाए, तो वे भविष्य में कभी डोपिंग का रुख नहीं करेंगे।



प्रतियोगिताओं के पूर्व खिलाड़ियों को डोपिंग नियमों की देते हैं जानकारी

बरेली डिस्ट्रिक्ट नार्मल ब्लाइंड एंड डेफ जूडो एसोसिएशन के सचिव शादाब आलम ने कहा कि खिलाड़ी को यह स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि कौन-से पदार्थों का सेवन करना सुरक्षित है और कौन-से प्रतिबंधित हैं। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से जब भी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, तब खिलाड़ियों को पीपीटी के माध्यम से डोपिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती है। उन्हें नाडा के नियम भी समझाए जाते हैं, ताकि वे जागरूक रह सकें और गलती से भी डोपिंग का शिकार न बनें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें