फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाड़ी

Wed, 30 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन हुआ। चयनित खिलाड़ी चार से छह अक्तूबर तक लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र तोमर के अनुसार, अंडर-18 महिला वर्ग की एक किलोमीटर दौड़ में अंशु व मुस्कान चयनित हुईं। 200 मीटर में पूजा, 1500 मीटर में आकांक्षा, 200 मीटर में वर्तिका, तीन किमी में नीलम को चुना गया। 800 मीटर में अमनप्रीत और नीतू 800 व 1500 मीटर में चयनित हुईं। अंडर-14 में अनाया ट्रायथलॉन, अंडर-16 में पलक 600 मीटर में चयनित हुई। पुरुष वर्ग के अंडर-18 के डिस्कस थ्रो में आदित्य, शॉटपुट में मीत गिल चयनित हुए। अंडर-14 के ट्रायथलॉन में सक्षम, वरुण व श्रेयांश चयनित हुए। अंडर-20 के 800-1500 मीटर में आकाश यादव व रोमिल चयनित हुए। जेवलिन थ्रो में आदेश यादव व अंडर-16 में साहबे आलम 600 मीटर में चयनित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें