फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दौड़ में कांती कपूर स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

Sat, 28 Sep 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोनल एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को रोड नंबर चार स्थित रेलवे स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जीते 13 पदक जीते। वहीं भाला फेंक में रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज ने दो पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में भारत इंटर कॉलेज की मंतशा प्रथम व द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की राधा द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में भारत इंटर कॉलेज की मंतशा ने पहला व कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400- 600 मीटर में कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की श्रुति प्रथम व द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की राधा दूसरे स्थान पर रहीं। रिले दौड़ में मंतशा व राधा प्रथम, वंशिका व श्रुति की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही ऊंची कूद में ऋषिका विजेता रहीं।

अंडर- 17 में 100- 200 मीटर दौड़ में भारत इंटर कॉलेज की हुसैन बी प्रथम, कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की माही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज की गौरी वर्मा प्रथम, भारत इंटर कॉलेज की फिजा दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की अंतरा सागर ने प्रथम व भारत इंटर कॉलेज की अनुष्का ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। 1500 मीटर दौड़ में कांती कपूर बालिका इंटर काॅलेज की अंतरा सागर पहले व द्रौपदी इंटर कॉलेज की काजल दूसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ में हुसैन बी व माही प्रथम व गौरी वर्मा व फिजा द्वितीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक में सानिया प्रथम व राधा दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में राधा पहले व सानिया दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


रिले दौड़ में अनुष्का-सुहानी प्रथम
अंडर- 19 में 100 व 200 मीटर दौड़ में कांती कपूर इंटर कॉलेज की अनुष्का प्रथम व भारत इंटर कॉलेज की सुहानी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की अनुष्का प्रथम व भारत इंटर कॉलेज की अनामिका दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता यादव प्रथम व भारत इंटर कॉलेज की किना ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में कांती कपूर बालिका इंटर कॉलेज की यशिका प्रथम व हर्षिता दूसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ में अनुष्का-सुहानी प्रथम व अनामिका- हर्षिता की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की सुहानी ने पहला व रिक्खी सिंह कन्या इंटर कालेज की निशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कांती कपूर इंटर कॉलेज की सृष्टि पहले व सीबीगंज इंटर कॉलेज की अंजली दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रिक्खी सिंह बालिका इंटर कॉलेज की पीटीआई मीरा गंगवार, राजेश यादव, कोच अजय कश्यप, दिनेश गंगवार, बीना, ऐश्वर्या निधि, सोनाली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें