फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंदगी और टूटी सड़क से हुआ देशभर के खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। देशभर में बरेली का नाम रोशन करने का यह अच्छा मौका है मगर, जिम्मेदार शहर का नाम डुबोने पर लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी जब आयोजन स्थल पर पहुंचे तो उनका स्वागत टूटी सड़क और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से हुआ। यहां कई और अव्यवस्थाएं भी थीं। इसको लेकर भी खिलाड़ी नाखुश दिखाई दिए।
शहर को प्रतियोगिता की जिम्मेदारी तीन माह पहले मिली। उसी दौरान आयोजन स्थल का चुनाव भी कर लिया गया। बावजूद जिम्मेदारों ने समय रहते यहां आवश्यक इंतजाम कराना उचित नहीं समझा। ऐन मौके पर अब फौरी लीपापोती करके कमियों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

देर रात बनने लगी सड़क, कब तक टिकेगी पता नहीं
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी राय ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से मंगलवार देर रात सड़क निर्माण शुरू कराया गया है। 280 मीटर लंबी सड़क का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, आनन-फानन में बनने वाली सड़क कितने दिन टिकेगी? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें