पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान
वन मंत्री ने कहा कि वह स्वयं बरेली कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। जो व्यक्ति गुरुजनों और अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करता, वह जीवन में वास्तविक सफलता हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने लोगों से गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करने के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से जूझ रही है। पौधारोपण और पेड़ों का संरक्षण इस चुनौती से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में करीब 50 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को मुख्य अतिथि की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, उप प्राचार्य वंदना शर्मा, प्रो. डॉ. आलोक खरे, भावना सिंह, प्रवीण शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी वैभव चौधरी समेत शिक्षक, विद्यार्थी और मौजूद रहे।