फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूक्रेन से लौटकर जन्मदिन घर पर मनाने की थी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ओडेसा बंदरगाह से लौट रहे व्यापारिक जहाज एमवी एजीएन रैग्नर से लापता भारतीय क्रू मेंबर दीपक कुमार गुप्ता के पिता उद्धव कुमार गुप्ता ने बताया कि दीपक का जन्मदिन दो अगस्त को है और वह एक अगस्त को घर पहुंचने वाले थे। परिवार और दोस्त उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी न मिलने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन




दीपक ने यूक्रेन में पांच दिन रुकने के दौरान मोबाइल पर कॉल की थी, लेकिन सही से बात नहीं हो पाई थी। उन्होंने घर पर जन्मदिन मनाने की बात कही थी, जिसके लिए दोस्तों ने पार्टी की योजना बनाई थी। पिता के अनुसार, दीपक की शादी की बात चल रही थी और घर में पहली मंजिल पर कमरों का निर्माण भी शुरू किया गया था। उद्धव कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टाफ से कॉल आया था लेकिन सोमवार रात तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। हालांकि, जहाज से लापता हुए एक अन्य युवक के मिलने से दीपक के सुरक्षित होने की उम्मीद जगी है। पिता ने कहा कि दीपक चार से पांच घंटे तक तैरने में सक्षम है और उन्हें उसके सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है।



मदद के लिए सरकार से अपील

ग्रामीणों ने विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा से दीपक की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। विधायक ने केंद्र सरकार के सक्षम अधिकारियों से संपर्क करने का आश्वासन दिया है। परिवार दीपक के जीवित और सुरक्षित होने की जानकारी का इंतजार कर रहा है। सोमवार को दिनभर लोग परिवार को ढाढ़स बंधाने घर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें