फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से हुआ जलभराव, सड़कें बनी तालाब

विज्ञापन
मौसम...दिन में बारिश में जाते वाहन । संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। बारिश होने से मंगलवार को शहर की सड़कों पर तालाब जैसा नजारा दिखा। जलभराव में सड़कों के गड्ढे नहीं दिखने की वजह से कई राहगीर गिरते-गिरते बचे। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से लेकर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह की बारिश के बाद से ही शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। चौपला पुल के नीचे, सिटी स्टेशन रोड तथा राजेंद्र नगर में सेलेक्शन प्वाइंट के पास सड़कें जलमग्न नजर आईं। यहां सड़क के गड्ढों में वाहनों के पहिये गिरने से बाइक सवार लड़खड़ाते रहे। किसी तरह से खुद को संभालते हुए आगे बढ़े। पैदल चलने वालों को और अधिक परेशानी हुई। उनको गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
जरा सी बारिश ने सड़कों के गड्ढों को भरे जाने के सरकारी दावों की पोल भी खोल दी। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देशों की अनदेखी के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें