फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फसल बीमा में पीलीभीत अव्वल, बरेली को तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार तक होगा फसल बीमा, डेढ़ प्रतिशत देय है प्रीमियम राशि
विज्ञापन

बरेली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन की फसलों का बीमा कराने में मंडल में पीलीभीत जिला सबसे आगे है। बरेली तीसरे नंबर पर है। पीलीभीत में 18 हजार से अधिक किसानों की फसलों का बीमा हुआ है, जबकि बरेली में यह संख्या नौ हजार ही है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। केवल डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम की दर से फसलों का बीमा किया जा रहा है।
संयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने बताया कि मंडल के चारों जिलों में 50,518 किसानों की फसलों का बीमा हो गया है। इसमें गैर ऋणी वाले किसानों की संख्या 215 है। शेष उन किसानों ने फसल बीमा कराया है जिन्होंने कृषि ऋण ले रखा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीलीभीत जिले में 18,644 किसानों की फसलों का बीमा हुआ है। बरेली जिले में ऋण लेने वाले 9,024 और गैर ऋणी 33 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। शाहजहांपुर जिले के 16,168 किसानों ने फसल बीमा कराया है। बदायूं जिले में 6,649 किसानों की फसलों का बीमा हुआ है।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि मंडल के जिलों में इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी फसल बीमा करने के लिए नामित है। जो किसान फसल बीमा कराने चाहते हैं, वह आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, बोई गई फसल का क्षेत्रफल, खतौनी और मोबाइल नंबर का प्रयोग कर जन सेवा केंद्र या बैंक शाखा में पहुंचकर फसल बीमा करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें