फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत किंग्स ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Thu, 21 May 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खलीफा एकेडमी, खुसरो डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में पीलीभीत किंग्स ने ई क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ पीलीभीत किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। लगातार तीसरी हार झेलने के बाद के ई क्रिकेट क्लब की टीम टूर्नामेंट की खिताबी रेस से बाहर हो गई है।
विज्ञापन



मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी के ई क्रिकेट क्लब की टीम 18.5 ओवरों में 166 रनों पर सिमट गई। पीलीभीत किंग्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। क्रांति और समीर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद हारून ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत किंग्स के बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर महज 12.5 ओवरों में दो विकेट खोकर 167 रन बनाकर मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। क्रांति ने महज 22 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


विशेष अतिथि और क्रिकेट कोच नवेद अहमद ने कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों की फिटनेस की सराहना की। इस दौरान सचिव रियाज अफरीदी, कोच महफूज खान, टूर्नामेंट के टेक्निकल हेड सलमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें