फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत डीएसओ की कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 10 Aug 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भुता के महेशपुर निवासी वीरेंद्र गुरुवार सुबह नवाबगंज जा रहा था। वह गांव हरदुआ के पास वाहन के इंतजार में खड़ा था, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
इसी गाड़ी से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के हरदुआ में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार ने मजदूर को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार पर डीएसओ लिखा हुआ है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के दौरान कुछ देर जाम लग गया।

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले की पहचान भुता के महेशपुर निवासी वीरेंद्र (45) के रूप में हुई है।  वह मजदूरी करता था और नवाबगंज में अपने नाती ओमेंद्र को देखने जा रहा था। सवारी के इंतजार में हरदुआ के पास खड़ा था। कार पर डीएसओ लिखा है। कार पीलीभीत के जिला पूर्ति अधिकारी की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें