फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दुपट्टे से बने दो फंदों पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, नवरात्र के बाद होनी थी प्रेमिका की शादी

Thu, 12 Mar 2020 12:53 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पीलीभीत में बिलसंडा के पुरैना गांव में गुरुवार सुबह एक दुपट्टे से बने दो फंदों के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। प्रेमियों को इस हालत में देख गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


शवों की पहचान 18 वर्षीय रामलखन और उसकी 14 वर्षीय प्रेमिका के रूप में की गई है। बताया गया कि दोनों अलग-अलग जाति के थे। दोनों लोग एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन इस नवरात्री के बाद प्रेमिका की शादी किसी और के साथ तय हो गई थी। 

गुरुवार सुबह दोनों के घर से करीब 500 मीटर दूर बेर के पेड़ पर एक दुपट्टे के सहारे दोनों का शव लटकता देख ग्रामीणों की आंखें फटी रह गईं। पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें