फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोहरे में स्कूल बस से टकराई पिकअप, दो चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे के करीब दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक पिकअप फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरते ही एक खाली स्कूल बस से टकरा गई। इसमें पिकअप चालक सतीश निवासी दिल्ली और गोरखपुर निवासी सरबजीत को हल्की चोटें आई थीं। गनीमत रही कि उस दौरान बस में बच्चे सवार नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लगने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को एक साइड हटवाकर यातायात आवागमन सुचारू करवाया।
विज्ञापन




पिकअप चालक सतीश के अनुसार वह एक परिवार के साथ घरेलू सामान भरकर गोरखपुर पहुंचाने जा रहे थे। सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था। तभी फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरते ही एक खाली स्कूल बस का चालक बिना किसी संकेतक के रोड पर ही बैक कर बस को मोड़ रहा था। घने कोहरे के कारण बस पास आने पर दिखाई दी ,जब तक ब्रेक लगाए, तब तक पिकअप बस से जाकर भिड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत बाहर निकलवाया। हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कोहरे में दो वाहनों में टक्कर हो गई थी। घायलों का उपचार कराकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें