फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदायूं में पिकअप और कार में टक्कर, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत चार की मौत

Sat, 22 May 2021 04:10 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, बादयूं
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मरने वालों में कुछ लोग संभल के हैं। हादसे का शिकार हुए लोग एक प्रसूता को चंदौसी ले जा रहे थे लेकिन बिसौली मंडी समिति के पास यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बिसौली नगर की मौर्य कालोनी निवासी प्रीति उर्फ संध्या को शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। इसकी जानकारी पर उसका पति गौरव अपनी मां मीरा के साथ कार से यहां पहुंच गया। यहां से अपनी सास सर्वेश और पत्नी को लेकर ये लोग चंदौसी के निजी अस्पताल रवाना हुए।
विज्ञापन


नगर से निकलते ही मंडी समिति के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से कार टकरा गई। हादसे में गौरव (25), उसकी मां मीरा (55), सास सर्वेश (51), कार चालक कपिल (28) की मौत हो गई। वहीं संध्या और देवर सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय चौहान समेत कोतवाल राजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पिकअप वाहन का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें