फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में तारीख पर आए किसान की जेब से उड़ाए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में सक्रिय जेबकतरों ने शुक्रवार दोपहर एक किसान की जेब से 20 हजार रुपये साफ कर दिए और मौके से भाग गए। किसान ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी शिवकुमार पुत्र रामकुमार शुक्रवार सुबह तारीख करने कचहरी आए थे। दोपहर के समय काम निपटाने के बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर कचहरी से छह सड़का जा रहे थे। जैसे ही वह छह सड़का पहुंचकर ई-रिक्शा से नीचे उतरे कि उन्होंने अपनी जेब टटोली। तब तक उनकी जेब कट चुकी थी। उनकी जेब में 20 हजार रुपये रखे हुए थे। शिवकुमार ने बताया कि उसी ई-रिक्शा में एक युवक बैठा था। जब तक वह छह सड़का पर उतरकर अपनी जेब देखते उससे पहले जेबकतरा ई-रिक्शा से उतरकर फरार हो गया। इस पर उन्होंने छह सड़का पर बैठे पुलिस कर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने जेबकतरे को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें