फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: फिजियोथेरेपिस्ट ने दोस्ती कर साथी युवती से किया दुष्कर्म, दूसरी युवती से कर ली शादी

Mon, 24 May 2021 07:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

युवती का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान सोनू ने कई बार उसे डरा-धमकाकर संबंध बनाए। इसके बाद सुमित रामपुर गार्डन में काम करने लगा और वहां बुलाकर भी दुष्कर्म किया। उसने सोनू के बहन-बहनोई से शिकायत की तो उसे शादी का झांसा दिया गया। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं निवासी फिजियोथेरेपिस्ट ने साथी युवती को शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी के लिए दस लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं मिले तो दूसरी युवती से शादी कर ली। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती के मुताबिक वह 2010 से एक फिजियोथेरेपिस्ट के यहां काम करती थी। वर्ष 2014 में वहां बदायूं में थाना फैजगंज बेहटा के गांव कोरारे निवासी फिजियोथेरेपिस्ट सुमित मौर्य उर्फ सोनू भी काम करने आया। 

युवती का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान सोनू ने कई बार उसे डरा-धमकाकर संबंध बनाए। इसके बाद सुमित रामपुर गार्डन में काम करने लगा और वहां बुलाकर भी दुष्कर्म किया। उसने सोनू के बहन-बहनोई से शिकायत की तो उसे शादी का झांसा दिया गया। 
विज्ञापन


जून 2019 में सोनू बदायूं चला गया और उसे वहां होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच सोनू के घरवालों ने शादी कराने के लिए दस लाख रुपये मांगे और उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें