बरेली के बारादरी क्षेत्र में एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति ने आत्महत्या की वजह जमीन विवाद और घरेलू कलह बताई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के बारादरी क्षेत्र के राजीव नगर में जमीन के बंटवारे और घरेलू विवाद को लेकर चल रही खींचतान के बीच 35 वर्षीय शारदा देवी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह फिजियोथेरेपिस्ट थीं। बुधवार तड़के उनका शव घर के दूसरे कमरे में पंखे से लटका मिला। शव देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के पति विकास ने बताया कि उनके पिता ने जमीन बड़े भाई के बेटे के नाम कर दी थी। इसको लेकर शारदा काफी परेशान रहती थीं। उन्हें चिंता थी कि उनके बेटे के भविष्य पर इसका असर पड़ेगा। पति के मुताबिक, पिछले कई महीनों से घरेलू विवाद के चलते भी वह तनाव में थीं। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी और इलाज चल रहा था।