फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉक्टर बनने की राह में भौतिकी के सवालों ने लगाया अड़ंगा

Mon, 22 Jun 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को बेहद कठिन बताया। उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न बेहद लंबे और उलझाऊ रहे। एक-एक प्रश्न को हल करने में अधिक समय लगा। बायोलॉजी के सवालों का स्तर भी मई में हुई परीक्षा से अधिक कठिन रहा। रसायन विज्ञान के सवालों को लेकर अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की टीम के साथ पुलिस बल तैनात रहा। सघन तलाशी के दौरान महिला अभ्यर्थियों से चूड़ियां, हेयरपिन परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिए। रुमाल, तुलसी की माला भी अंदर ले जाने से मना कर दिया गया। चश्मों व कानों की भी तलाशी ली गई। परीक्षा में पंजीकृत 11,492 अभ्यर्थियों में से 10,644 उपस्थित व 848 अनुपस्थित रहे।



कटऑफ नीचे रहने का अनुमान



विशेषज्ञ विशाल वार्ष्णेय के मुताबिक, भौतिकी के प्रश्न बहुत लंबे थे। विद्यार्थियों को उन्हें पढ़ने और समझने में अधिक समय लगा। यह स्तर जेईई मेंस से भी ऊपर का था। इसलिए कटऑफ नीचे रहने का अनुमान है। नीट विशेषज्ञ कलीमुद्दीन ने बताया कि भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्न मुश्किल रहे। कई अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान के प्रश्न हल नहीं कर पाए।
विज्ञापन




पिछली बार की तुलना में कठिन रहा प्रश्नपत्र



भौतिक विज्ञान के प्रश्न बेहद कठिन रहे। रसायन विज्ञान का स्तर भी पहले की तुलना में कठिन रहा। जीव विज्ञान के सवाल आसान रहे। - खुशी देवल, दुर्गानगर


पिछली बार हुए नीट की तुलना में पुनर्पपरीक्षा में भौतिक विज्ञान के प्रश्न मुश्किल रहे। रसायन और जकीव विज्ञान में अच्छी तैयारी थी। - बानी पाल, माधवबाड़ी


भौतिक विज्ञान के प्रश्न उलझाऊ रहे। जबकि, रसायन और जीव विज्ञान के प्रश्न ठीक रहे। नीट के मुकाबले पुनर्परीक्षा का स्तर कठिन रहा। - गौरव, नवाबगंज



पिछली बार की तुलना में बायोलॉजी और फिजिक्स के प्रश्न लंबे रहे। समय ज्यादा लगा। कार्बनिक रसायन के सवाल आसान रहे। - सुमित कुमार, पीलीभीत
बेहोश हुई महिला अभ्यर्थी
पुनर्परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई गई। शिक्षकाें व स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को छात्रा की अस्पताल से छुट्टी होगी।
बरेली कॉलेज के ब्लाॅक-ई में बनाए गए परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 92 में इज्जतनगर के मुंशीनगर की तन्वी जैनब परीक्षा देने पहुंचीं। परीक्षा शुरू होते ही 2:20 बजे उसके सीने में तेज दर्द उठा। शुरुआत में महिला शिक्षकों ने छात्रा को सीपीआर देने की कोशिश की। हालात नहीं संभले तो केंद्र व्यवस्थापक ने एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन वह भी समय पर नहीं पहुंची। इस दौरान छात्रा के आधार से फोन नंबर निकालकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. दयाराम ने बताया कि छात्रा की हालत खराब होती देख एक अधिकारी की गाड़ी से उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने छात्रा का ईसीजी किया और रक्तचाप मापा जो बाद में सामान्य हो गया। इस दौरान छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि छात्रा को पहले से इस तरह की समस्या है। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। केंद्र के लिए आवंटित एंबुलेंस करीब 45 मिनट बाद वहां पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें