फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: भाजपा से टिकट पाने वाले जुनैद अली की अतीक अहमद के साथ फोटो वायरल, दर्ज हैं 15 मुकदमे

Tue, 25 Apr 2023 08:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

अतीक अहमद और अब्बास अंसारी के साथ जुनैद अली की फोटो वायरल होने के बाद भाजपा ने सिंबल फ्रीज कर दिया है।हालांकि पार्टी शाहबाद से किसी प्रत्याशी को खड़ा न करके लकी शाह को वॉकओवर दे रही है।
विज्ञापन
अतीक अहमद के साथ जुनैद अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शाहबाद से पार्षद पद के लिए भाजपा का टिकट पाने वाले जुनैद अली खान उर्फ लकी शाह का आपराधिक अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। माफिया अतीक अहमद और अब्बास अंसारी के साथ उसके फोटो वायरल होने के बाद पार्टी ने चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया है। हालांकि पार्टी शाहबाद से किसी प्रत्याशी को खड़ा न करके लकी शाह को वॉकओवर दे रही है।

विज्ञापन


अनारक्षित सीट से भाजपा का टिकट पाने वाले जुनैद का सपा से गहरा नाता रहा है। इस बीच उसने जुगाड़ भिड़ाकर टिकट हासिल कर लिया तो उसके विरोधी सक्रिय हो गए। तब सोशल मीडिया पर उसके माफिया के साथ वाले फोटो तैरने लगे। जुनैद का अतीक अहमद और अब्बास अंसारी के साथ फोटो वायरल हुआ है। इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दर्ज हैं 15 मुकदमे, हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी

जुनैद पर प्रेमनगर व अन्य थानों में 15 मुकदमा दर्ज हैं। इनमें मारपीट, जानलेवा हमला, रंगदारी मांगने, दंगा भड़काने जैसे आरोप हैं। उसके खिलाफ 2005 में रासुका के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की संस्तुति करके एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है।

पैर में गोली लगने से चर्चा में आया

दो माह पहले जुनैद के पैर में गोली लगी थी। भाई की ओर से प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई थी कि किसी ने घर के पास गली में घुसते ही गोली मार दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो परिवार के लोग उसे लेकर बाहर चले गए। पुलिस ने भी माना कि गोली खुद जुनैद से चल गई होगी पर इस मामले में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

जुनैद की सफाई- पूर्व मंत्री की बेटी की शादी में हुई मुलाकात

अतीक अहमद और अब्बास अंसारी के साथ फोटो को लेकर जुनैद ने सफाई दी कि दस साल पहले सपा सरकार में मंत्री रहते स्व. हाजी रियाज अहमद की बेटी की शादी में गया था। वहां अतीक समेत कई नेता व मंत्री आए थे। उसी वक्त इन लोगों के साथ फोटो कराए थे। उसके खिलाफ दर्ज किसी केस में चार्जशीट नहीं है। अधिकांश मामले खारिज भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें