फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच अगस्त से शुरू होंगे पीजी के प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश पांच अगस्त से शुरू होंगे। विद्यार्थी 16 अगस्त तक आवेदन पत्र कॉलेज में जमा कर सकेंगे। प्राचार्य प्रो. संध्या रानी शाक्य के अनुसार कॉलेज में एमए गृहविज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, राजनीति शास्त्र और एमएससी वनस्पति विज्ञान में प्रवेश के लिए छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट mjpru.ac.in और कॉलेज की वेबसाइट www.ggpgcvral.org पर आवेदन कर सकती हैं। दोनों फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में पांच से 16 अगस्त तक सुबह 11 से दो बजे के मध्य कॉलेज कार्यालय में जमा की जाएंगी। छात्राएं साथ में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्रों की मूलप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र आदि आवश्यक दस्तावेज लेकर कॉलेज आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें