फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेट्रोल पंप मालिक ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर निवासी एक पेट्रोल पंप मालिक ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी रवनीत कौर की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन कृष्णांचल कॉलोनी निवासी रवनीत ने प्रेमनगर थाना प्रभारी अंजना दहिया को बताया कि दिसंबर 2024 में उसका विवाह रामपुर की ओल्ड आवास विकास कॉलोनी निवासी गगनजोत से हुआ था। गगनजोत पेट्रोल पंप मालिक है। विवाह के तीन दिन बाद ही गगनजोत ने 85 हजार रुपये छीन लिए। कुछ समय बाद पति गगनजोत, सास हरमीत कौर और ससुर बलजीत सिंह दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। रवनीत की नौकरी का वेतन भी गगनजोत छीन लेता था। आठ मार्च को उसे दस लाख रुपये न मिलने पर घर से निकाल दिया गया। उन्नीस अप्रैल को गगनजोत उसे दोबारा घर ले गया। आरोप है कि 29 अप्रैल को गगनजोत, हरमीत कौर और बलजीत ने रवनीत को जमीन पर गिराकर पिटाई कर दी। गगनजोत ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। दहेज और सब दस्तावेज छीनकर भगा दिया। थाना प्रभारी अंजना दहिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें