फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त, हिंदुस्तान पेट्रोलियम को वापस कराया तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मालियों की पुलिया के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के लाइसेंस को निरस्त करने के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तेल कंपनी को वापस करा दिया।
विज्ञापन

कृष्णा सुपर सर्विस स्टेशन की ओर से अग्निशमन के मानक पूरे नहीं करने पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आगरा शाखा से एनओसी निरस्त कर दी गई। इसके बाद डीएम ने भी पंप की एनओसी निरस्त कर दी। इसका संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी स्तर से पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इस मामले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के रीजनल मैनेजर देवानंद की मौजूदगी में तेल को वापस कराया गया।
उन्होंने बताया कि किराया बढ़ने के कारण पंप को यहां से हटाकर दूसरे जगह शिफ्ट करने के लिए भूमि की तलाश की जाएगी। यहां पर जो भी सामान होंगे, उनको भी साथ ले जाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एनओसी के मानक पूरा नहीं करने के कारण लाइसेंस निरस्त हुआ था। मौके पर पहुंचकर तेल वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें