बरेली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अपील के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपना सांकेतिक प्रदर्शन वापस ले लिया है। बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आईएमए और डॉक्टरों से बात की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए हुई इस बातचीत में उन्होंने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की।
आईएमए अध्य्क्ष डाक्टर राजेश अग्रवाल में कहा कि अमित शाह ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। उन्हें गृहमंत्री की ओर से सुरक्षा का आश्वासन मिला है। इसके साथ ही इस मुश्किल वक्त में सबको साथ होना चाहिए। डॉक्टरों के प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत संकेत जाएगा। आईएमए ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन वापस लिया जा रहा है। पूर्व आईएमए अध्य्क्ष डॉक्टर प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोषा है। इसी भरोसे के साथ डॉक्टरों ने प्रदर्शन टाल दिया है। कहाकि प्रदर्शन उन्हें गृह मंत्री की ओर से सुरक्षा का आश्वासन मिला है।