नवाबगंज। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रथम बार कस्बे में आगमन पर कृषि उप मंडी स्थल के परिसर में स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के विद्यार्थियों ने बैंड बजाकर उनका स्वागत किया।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने, जो प्यार और सम्मान दिया है। उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। इसी प्रेम और सम्मान के बल पर ही उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी दी है। वह सभी के सहयोग से इसमें खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।
स्वागत समारोह में विधायक डॉ. एमपी आर्य, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार उर्फ वीरू, भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर रविंद्र सिंह राठौर, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा प्रेमलता राठौर, राज्यपाल की बेटी श्रुति गंगवार, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार, डॉ. एके गंगवार, पुष्पा पाण्डे, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, डॉ. गोपाल सरन, भुजेन्द्र गंगवार, रविन्द्र पाल सिंह गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, सेंथल चेयरमैन कंवर एजाज शानू आदि रहे। संवाद