फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह तीन साल पहले थाना मिलक, रामपुर के गांव निवासी व्यक्ति से हुआ था। पति दहेज में बाइक, सोने की चेन और दो लाख की नकदी लाने को कहते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। पीड़िता का आरोप है कि देवर शादी के बाद से ही गलत नजर रखता था। आरोप है कि 25 जनवरी को उसने दुष्कर्म की कोशिश की। पति से शिकायत करने पर पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। तब से महिला अपने मायके में रह रही थी। घर बिगड़ने के डर से शिकायत नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें