दूसरी लेन पर चल रही है सीवर खोदाई
बरेली। जताए जा रहे अंदेशे के मुताबिक लॉकडाउन खुलने के बाद चौपुला से किला रोड पर सीवर लाइन की खोदाई के चलते सोमवार को करीब एक घंटे तक लोग भीषण जाम में फंसे रहे। एक लेन पर खोदाई के चलते दोनों तरफ का ट्रैफिक ही एक ही लेन से होकर गुजर रहा है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।
करीब छह माह से किला पुल से सिटी स्टेशन के आगे तक सीवर खोदाई का काम हो रहा है। एक लेन पर सीवर खोदाई होने के चलते यातायात दूसरी लेन से गुजारा जा रहा है। यह शहरवासियों के लिए समस्या बना हुआ है। अब तक लाकडाउन नहीं खुला तो यहां जाम नहीं लग रहा था। सोमवार को लॉकडाउन खुला तो शहर में भीड़ बढ़ गई और लोग भीषण गर्मी में करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। यहां से जाम से निकले तो चौपुला की सर्विस रोड और पुराने चौपुला पुल पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।