फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंदा पानी आने पर गांधीपुरम में लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 May 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के वार्ड 46 गांधीपुरम व गायत्रीनगर में कई दिनों से गंदा पानी आने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी देने के लिए कई बार जलकल विभाग के जेई को फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। प्रदर्शन करने वालों ने मामले की सुनवाई न होने पर नगर निगम में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांधीपुरम व गायत्रीनगर में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। काॅलोनी के ही सौरभ जैन ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। जलकल विभाग के जेई अजीत सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। शिकायत के तीन दिन बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो सोमवार शाम को आक्रोशित लोगों ने सड़क पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। हाथ में खाली बाल्टी व गंदे पानी की बोतल लेकर उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जल्द समस्या का निराकरण न होने पर नगर निगम में प्रदर्शन की चेतावनी दी। काॅलोनीवासियों का आरोप है कि नगर निगम के अफसरों ने अब फोन उठाने तक बंद कर दिए हैं। सौरभ जैन ने बताया कि हार्टमन काॅलेज के पास विद्यासागर स्कूल के सामने पाइप लाइन फटी है। शिकायत के बाद भी उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों ने गंदा पानी आने के साथ ही पानी का प्रेशर कम आने व पानी में क्लोरीन नहीं डालने की भी शिकायत की। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश शर्मा, मोहन भट्ट, गणेश पांडेय, हेमा भट्ट, सपना, अनंत शर्मा, जानकी जोशी,मोहिनी, शोभा, अंकिता, शैली सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें