फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौबारी में अंधाधुंध फायरिंग से घरों में दुबके लोग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में आमने-सामने आए दो पक्ष... चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन


बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव चौबारी में बुधवार रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चौबारी गांव के रमेश और विष्णु सिंह के बीच एक साल से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट और फायरिंग हो चुकी है। शिकायत आने पर पुलिस हल्की-फुल्की धाराओं में कार्रवाई कर दी। बुधवार रात फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज और फिर फायरिंग हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों ओर से 20 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। इससे पूरा गांव दहशत में आ गया। लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मूंछ की लड़ाई चल रही है। बुधवार रात रमेश के बेटे गुरविंदर सिंह का विष्णु सिंह से विवाद हुआ था। गुरविंदर और दूसरे पक्ष के सतेंद्र को मेडिकल के लिए भेजा गया है। गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से कारतूसों के खोखे मिले हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें