बरेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। लोग आतंकियों को सजा दिलाने की मांग सरकार से कर रहे हैं। उनकी मांग है कि घटना से जुड़े सभी साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएं। इसके अलावा मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
नवाबगंज। हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरपाल गंगवार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में नगर में जगह-जगह प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को सौंपा।
हरपाल गंगवार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले से देश को गहरा आघात पहुंचा है। हमला देश की सुरक्षा में बड़ी चूक है। उन्होंने मांग की कि घटना से जुड़े सभी साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएं।
कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन में हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर सचिन रस्तोगी, कपिल शर्मा, सूरज गंगवार, नीटू गुप्ता, दीपक पंडित, राजीव गंगवार, मनेन्द्रपाल, ब्रजेश भोजवाल आदि मौजूद रहे।
आंवला। आरएसएस के नेतृत्व में संघ से जुड़े तमाम संगठन विहिप, बजरंगदल, कार्यकताओं, सेवा भारती के अलावा ब्राह्मण महासभा मंडल सहित अन्य संगठनों ने भी कश्मीर में आतंकी वारदात की निंदा करते हुए सरकार से पड़ोसी मुल्क पर कड़े प्रतिबंध लगाकर बदला लेने की बात कही है। इसके अलावा मारे गए लोगों के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। यहां पर जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष अग्रवाल, विपिन सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया। यहां पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, हिमांशु सोलंकी, पवन हिंदू आदि मौजूद रहे।
तहसील गेट पर फूंका पाकिस्तान का पुतला
मीरगंज। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी के नेतृत्व में दर्जनों हिन्दू समुदाय के लोगों ने आतंकी घटना के विरोध में प्रदर्शन कर तहसील गेट पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम तृप्ति गुप्ता और सीओ अंजनी कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विशाल, नितिन कुर्मी, भरत यदुवंशी, रजत मौर्य, आकाश वाल्मीकि, समरपाल यादव, विनोद यादव, दक्ष यदुवंशी, श्रीकांत आदि मौजूद रहे। संवाद
भाजपाइयों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
आंवला। नगर पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली के नेतृत्व में सभी सभासद व सभासद के पति पालिका गेट से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नहने राम को सौंपा। इस दौरान रामवीर प्रजापति, संजय अग्रवाल बॉबी, सूरज पाल मौर्य, मधुसूदन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं देर शाम नगरिया स्थित पशुधन मंत्री के आवास से भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तिराहे पर पहुंचे और आतंकवाद का पर्याय पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, सुनील श्रीवास्तव, नेम सिंह राणा, असलम खान, हरीश चौहान, वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो। तहसील परिसर पहुंच कर नारेबाजी करते बजरंग दल पदाधिकारी।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस
बहेड़ी। बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष सानू गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोदीपुर से विरोध जुलूस निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए यह लोग तहसील परिसर पहुंचे।
सानू गंगवार ने कहा जिन आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनकी जल्द गिरफ्तारी कर, सख्त से सख्त सजा सुनाई जाए। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एकीकृत सुरक्षा नीति बने, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजे के साथ ही सरकारी नौकरी दी जाए। धार्मिक आधार पर की गई हत्या को राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लाकर कठोर कार्रवाई की जाए। देश में चल रहे मदरसों पर प्रतिबंध लगाया जाए। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भानु प्रताप को दिया गया। विरोध जुलूस में अरविंद दिवाकर, विपिन गंगवार, पंकज कुमार, अनिल सक्सेना, मुकेश दिवाकर, ललित मौर्य, राहुल, देवेश, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
सरकार आतंकियों को दे मुंहतोड़ जवाब
भुता। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में केसरपुर मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकवाद का पुतला दहन किया।
हिमांशु पटेल ने कहा कि भारत कब तक ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करता रहेगा। भारत सरकार को इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से देश में जन आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में मंच के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपाल, महिला सुरक्षा प्रमुख गौतम वाल्मीकि, खंड प्रचारक धर्मेंद्र सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामकृष्ण गंगवार, भाजपा से सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
घटना के विरोध में आज बंद रहेगा बाजार, करेंगे प्रदर्शन
बहेड़ी। पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या के विरोध में 25 अप्रैल शुक्रवार को नगर का पूरा बाजार बंद रहेगा। सभी नगरवासी राजपाल पेट्रोल पंप पर एकत्र होकर वहां से पैदल चलकर तहसील परिसर पहुंचेंगे। जहां प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। तहसील परिसर में बने शहीद स्मारक स्थल पर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। विरोध प्रदर्शन का आयोजन सभी नगरवासियों की ओर से किया जा रहा है। संवाद
आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए : नदीम उल हसन
भोजीपुरा। नगर पंचायत धौराटांडा के चेयरमैन नदीम उल हसन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता नंगल पंचायत कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्ग से रैली निकाली। आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। धौराटांडा अटामांडा रोड पर मियांपुर चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
चेयरमैन ने कहा कि आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन चेयरमैन ने चौकी इंचार्ज धौराटांडा संजय कुमार को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व सभासद ब्रजेश कुमार गुप्ता, सभासद रामराज, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद नज़म, राकेश कुमार कश्यप, इंतजार अहमद अंसारी मोहम्मद फरहान नूर, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष जुल्फिकार अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
शाही में निकाला गया कैंडल मार्च
शाही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कस्बा के खिलौना बाबा मंदिर से शुरू हुए कैंडल मार्च में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीप सिंह आदि शामिल रहे। इससे पहले आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कैंडल मार्च मुख्य बाजार होते हुए गांधी इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुआ। संवाद
नवाबगंज में फूंका गया आतंकवाद का पुतला
नवाबगंज। पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपक पंडित, आशीष गुप्ता, राजीव सक्सेना, राजीव गुप्ता, केशव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
संशोधित फोटो आंवला। नारेबाजी करते हिंदू संगठन कार्यकर्ता-संवाद- फोटो : जागरूक ग्रामीण
संशोधित फोटो आंवला। नारेबाजी करते हिंदू संगठन कार्यकर्ता-संवाद- फोटो : जागरूक ग्रामीण
संशोधित फोटो आंवला। नारेबाजी करते हिंदू संगठन कार्यकर्ता-संवाद- फोटो : जागरूक ग्रामीण