फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चिकित्सक बैठक में व्यस्त, मरीजों को दिक्कत

Mon, 17 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी में चिकित्सक के आने का इंतजार करते मरीज-संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी के चिकित्सकों के अक्सर कक्षों से गायब होने का सिलसिला प्रभारी चिकित्साधिकारी की मॉनीटरिंग के बाद भी नहीं थम रहा है। सोमवार को दोपहर आधा घंटे तक चिकित्सक कक्षों से गायब रहे। उनकी कुर्सियां खाली रहीं। इससे मरीज परिसर में भटकते रहे। दिन में साढ़े तीन बजे ही अधिकांश चिकित्सक कक्षों से फिर खिसक गए।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सकों को देर से आने और जल्दी जाने का सिलसिला चलता रहता है। हालांकि प्रभारी चिकित्साधिकारी इसके लिए अक्सर औचक निरीक्षण भी करते हैं। कई बार देर से आने वाले और जल्दी जाने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है लेकिन इसमें सुधार नहीं हो रहा है। चिकित्सक अक्सर देर से सीएचसी पहुंचकर पहले ही खिसक जाते हैं। सोमवार को तो दोपहर दो बजे संविदा महिला चिकित्सक को छोड़कर अन्य चिकित्सकों की कुर्सियां खाली थीं। चिकित्सकों के गायब होने पर मरीजों को आधा घंटे तक भटकना पड़ा। इसके बाद साढ़े तीन बजे फिर संविदा महिला चिकित्सक को छोडक़र अन्य चिकित्सकों की कुर्सियां खाली हो गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा भवन के बाहर परिसर में कुछ कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे डब्ल्यूएचओ के चिकित्सक ने सभी चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को बैठक के लिए बुलाया था। बैठक कुछ ही देर में समाप्त होने पर चिकित्सक अपने कक्षों में पहुंचे।

ईंटें ऊपर गिरने से चोट लगी है। सोमवार को सीएचसी में दवाई लेने आई। मरीजों की भीड़ तो थी लेकिन चिकित्सक अपने कक्षों में मौजूद नहीं मिले। करीब आधा घंटे तक चिकित्सक के कक्ष में आने का इंतजार करना पड़ा।- हरदेवी, फत्तेपुर
विज्ञापन


खांसी, बुखार होने से अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने आया था। पर्चा भी बनवा लिया। डॉक्टर से मिलने को सभी कमरों में घूम आया। सभी कमरों में चिकित्सक की कुर्सियां खाली मिलीं। डॉक्टर को दिखाने को इंतजार करना पड़ा।- नजीर अहमद, पिपरया जयभद्र

बीमारी के चलते सोमवार को दोपहर में अस्पताल आया था। मगर आधे घंटे से चिकित्सक अपने कमरों में नहीं है। पर्चा देकर चिकित्सक को दिखाने का इंतजार कर रहा हूं।- शीबू सरकार, ढक्काचांट

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें