फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन मिली, भरा पचपेड़ा में लगेगी बायो फ्यूल रिफाइनरी

Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने जा रही देश की पहली बायोफ्यूल रिफाइनरी अब पीलीभीत में स्थापित होगी। लगभग साढ़े चार सौ एकड़ भूमि पर बनने वाली इस रिफाइनरी का निर्माण भरापचपेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और परियोजना पर लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

भरापचपेड़ा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद जिले में लाखों लोगों को रोजगार की उम्मीद जागी है। फ्यूल रिफाइनरी को लेकर भी प्रयास शुरू किए गए थे। इसको लेकर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की ओर से पैरवी की जा रही थी। इस परियोजना की मंजूरी मिलने की पुष्टि संजय सिंह गंगवार ने की है। उन्होंने बताया कि इंद्रप्रस्थ बायोफ्यूल्स लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाने वाली इस रिफाइनरी को लेकर वे लंबे समय से प्रयासरत थे जो अब सफल हो गया है। राज्यमंत्री गंगवार ने कहा कि बायोफ्यूल रिफाइनरी की स्थापना से जिले में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के किसानों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा क्योंकि बायोफ्यूल उत्पादन से कृषि आधारित उत्पादों की मांग बढ़ेगी। उन्होंने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें