फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बरेली में घनी बस्तियों की गंदगी में दम तोड़ रहे दावे, समस्याओं से जूझते हैं लोग

Thu, 04 May 2023 07:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में घनी बस्तियों की गंदगी में रहनुमाई के दावे दम तोड़ रहे हैं। इन्हीं घने इलाकों में ज्यादा मतदाता हैं और यहीं समस्याओं की भरमार भी है। 
विज्ञापन
संजय नगर की बदहाल पड़ी सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 11 मई को निकाय चुनाव होना है। मुद्दे सतह पर आ गए हैं। घनी बस्तियों की गंदगी में रहनुमाई के दावे दम तोड़ रहे हैं। इन्हीं घने इलाकों में ज्यादा मतदाता हैं और यहीं समस्याओं की भरमार भी है। खराब सड़कें, सीवर लाइन में लीकेज, गंदगी और बदहाल स्ट्रीट लाइटों की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


सड़कों के इंतजार में बीते पांच साल
नदौसी, परसाखेड़ा, गोकुलपुर के लोग पांच साल तक सड़कें बनने का इंतजार करते रहे। जहां काम हुआ, कुछ दिनों में वहां भी हालत पहले जैसी हो गई। मामूली बारिश के बाद इलाके में दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। नाले-नालियों की भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता।

वार्ड नंबर 37- नदौसी
आबादी-11928
प्रमुख इलाके- परसाखेड़ा, नदौसी, हैदराबाद, गोकुलपुर
प्रमुख समस्याएं- टूटी सड़कें, गंदगी, कीचड़ और जलभराव।

स्थानीय निवासी बद्री पटेल बताते हैं कि मामूली बारिश के बाद टूटी सड़कों पर कई दिन जलभराव और कीचड़ बना रहता है। सफाई न होने के कारण नाले चोक हैं।

बजबजा रहीं नालियां, नहीं उठता कूड़ा
कोहाड़ापीर इलाके में सड़कों का बुरा हाल है। बानखाना में विकास के नाम पर कुछ खास काम नहीं हुआ। बारिश होने के बाद कई-कई दिन जलभराव बना रहता है। न तो घर-घर कूड़ा कलेक्शन होता है और न ही नालियों की नियमित सफाई होती है।

वार्ड नंबर 52- बानखाना
आबादी- 9935
प्रमुख इलाके- खानखाना, कोहाड़ापीर।
प्रमुख समस्याएं- मामूली बारिश में जलभराव, सड़कों की दुर्दशा।

यहां रहने वाली शमशाद अली ने बताया कि घनी बस्तियों में सीवर लाइनों से रिसाव होता है। नाले-नालियां चोक हैं। सड़कों का बुरा हाल है। रविवार की बारिश के बाद अब तक जलभराव है।

सड़कों के गड्ढों में गिरकर चुटैल हो रहे लोग
सुरेश शर्मा नगर में सड़क के गड्ढों की गहराई बढ़ती जा रही है। इन गड्ढों में गिरकर अक्सर बाइकसवार चुटहिल होते रहते हैं। सुरेश शर्मा नगर में सड़कों की दशा सबसे ज्यादा खराब है। पांच साल में यहां कोई काम ही नहीं हुआ।

वार्ड नंबर 65- सुरेश शर्मा नगर
आबादी-11322
प्रमुख इलाके- सुरेश शर्मा नगर, आवास विकास, श्रीनगर।
प्रमुख समस्याएं- खस्ताहाल सड़कें, चोक नाले और गंदगी।

मुकेश कुमार ने बताया कि सड़कों की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। विकास के नाम पर यहां समस्याएं बढ़ रही हैं।
 
विज्ञापन

बढ़ता जा रहा कूड़े का पहाड़
संजयनगर और दुर्गानगर की कई गलियों में पांच साल तक विकास के नाम पर कोई काम ही नहीं हुआ। नाले-नालियां चोक होने के कारण सड़कों पर जलभराव और कीचड़ रहता है। स्ट्रीट लाइटों का भी बुरा हाल है।

वार्ड नंबर 16- संजयनगर
आबादी- 12995
प्रमुख इलाके- संजय नगर, दुर्गा नगर
प्रमुख समस्याएं- जलभराव, सड़कों पर कीचड़, बदहाल स्ट्रीट लाइट।

अतुल पाल ने बताया कि संजयनगर और दुर्गानगर में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कई गलियों का निर्माण फंसा है। स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। सड़कों पर गंदगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें