फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नालों में कूड़ा फेंकने वाले बरातघर संचालकों पर हो सख्त कार्रवाई, आकाश पुरम के लोगों ने उठाई मांग

Mon, 30 Mar 2026 01:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

बरेली के आकाश पुरम के पार्क में रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और उनके निस्तारण की मांग की। 
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में आकाश पुरम के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आकाश पुरम वार्ड में बने नालों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। आसपास मौजूद बरातघरों के संचालक भी कूड़ा इन्हीं नालों में बहा रहे हैं। इसके चलते बारिश के दौरान जलभराव होता है। कॉलोनी में कुत्तों व बंदरों का आतंक होने के साथ ही सड़कें भी टूटी हुई हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। रविवार को आकाश पुरम के पार्क में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में ये समस्याएं स्थानीय लोगों ने बताईं। 

विज्ञापन


सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एजाज हुसैन अंसारी ने बताया कि पीलीभीत रोड के आसपास जो बरातघर बने हैं, वह कूड़ा इसी नाले में बहाते हैं। यह सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वार्ड की ज्यादातर नालियां भी गंदगी से चोक हैं। निगम के कर्मचारी सफाई के नाम पर महज रस्म अदायगी करते हैं।

रेनू ने बताया कि कॉलोनी में निगम की ओर से बनाए गए पार्क की देखरेख नहीं होती। यहां बच्चों के लिए झूले तक नहीं लगे हैं। उन्होंने सुबह टहलने आने वाले लोगों के लिए ओपन जिम भी बनाने की मांग की। आकाश पुरम विस्तार की रहने वाली माया गंगवार ने बताया कि पति सेना में नौकरी करते है। वर्षों से इस कॉलोनी में रह रही हैं लेकिन कॉलोनी में कोई सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आता है। बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के आने का भी कोई तय समय नहीं है। राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया आकाश पुरम विस्तार में पुलिया धंस रही है। इसे जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में होता है जलभराव 
केडी शर्मा ने कहा कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या कुत्तों व बंदरों की है। बंदरों के हमले में बचने के प्रयास में कई लोग चोटिल हो चुके हैं। मोहम्मद असलम ने कहा कि वार्ड में बारिश के दौरान जलभराव होता है। हर बार पंप लगाकर पानी निकलवाया जाता है। निगम को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। 

लईक अहमद ने कहा कि कॉलोनी की कई सड़कें वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं। हर साल लाखों का बजट जारी होता है लेकिन गलियां पक्की नहीं हो रही हैं। सीपी सिंह ने कहा कि कॉलोनी में बने पार्क में ओपन जिम व बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इससे टहलने आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

क्षेत्रीय पार्षद पूनम राठौर ने कहा कि वार्ड में जो सड़कें टूटी हुई हैं, उन्हें बनवाने के लिए निगम को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। नालियों की सफाई के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें