कोलकाता की साड़ियां, पटियाला के जूते, लखनवी व बनारसी सूट के स्टॉल ने किया आकर्षित, दिल्ली का डांडिया बैंड आज मचाएगा धूम
बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से डोहरा रोड स्थित मयफेयर लॉन में ‘वूमनिया-नारी शक्ति मेला’ आयोजित किया गया। इसमें शाम को कनिष्क ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोलकाता की साड़ियां, पटियाला के जूते, लखनवी और बनारसी सूट के स्टॉल ने महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया।
मेले के शुभारंभ पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। क्लब अध्यक्ष प्रीति जिंदल और उनकी टीम ने विधायक संजीव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. कंवल मेहरा, क्लब की मंडल सचिव रेनू अग्रवाल, डॉ नीलू मिश्रा, ज्योति मित्तल को पटका पहना कर, बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष प्रीति जिंदल और सचिव मनीषा पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले में नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया है।
मेले में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कई स्टॉल, फूड कॉर्नर, बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र रहे। क्लब की ओर से चल रहे सिलाई केंद्र में महिलाओं के बनाए कपड़ों के थैले और अन्य सामान के स्टाल लगाए गए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन मेले में मशहूर बैंड लेडी किलर डांडिया का प्रदर्शन करेगा। बेबी फैंसी ड्रेस का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. शुचि सक्सेना रहेंगी।
मेले में पीडीसी रेनू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, प्रीति खंडूजा, रंजना ठाकुर, कविता अग्रवाल, रति गुप्ता, नेहा टंडन, सीमा अग्रवाल, बीना खंडेलवाल, ऋतु कपूर, सुनीता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद