शोहदे ने महिलाओं से की अश्लीलता
कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी उद्यान में आने वाली महिलाओं और युवतियों से सोमवार को एक शोहदे ने अश्लीलता कर दी। पार्क में मौजूद दरोगा ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरोगा जागृति गौतम की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार दोपहर वह गांधी उद्यान में योग शेड के पास पहुंचीं तो देखा कि वहां एक युवक महिलाओं को देखकर गाने गा रहा था। अश्लील टिप्पणी भी कर रहा था।
दरोगा के साथ पुलिस टीम ने शोहदे को वहीं गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर बताया। पता लगा कि वह बारादरी थाना क्षेत्र के घेर जाफर खां में रहता है। दरोगा की ओर से आमिर के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आमिर का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।