फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। केंद्रों पर नाम जुड़वाने पहुंचे कई लोगों के पास संबंधित जरूरी प्रपत्रों की प्रतिलिपी, फोटो न होने से परेशान होना पड़ा। 24 अक्तूबर को फिर अभियान चलेगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत शनिवार को नौ विधानसभा क्षेत्र से 7,036 दावे, आपत्तियां आईं। फॉर्म-6 से 6,104 आवेदन नाम जोड़ने, संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 673 आवेदन, फॉर्म-7 के जरिए 259 दावे-आपत्तियां दर्ज की गईं।
जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार फॉर्म-6 के तहत बहेड़ी में 724, मीरगंज में 654, भोजीपुरा में 746, नवाबगंज में 870, फरीदपुर में 630, बिथरी चैनपुर में 523, बरेली में 622, बरेली कैंट में 662 और आंवला में 673 आवेदन हुए। फॉर्म-7 के तहत नवाबगंज में 113, बरेली कैंट में सबसे कम तीन आवेदन हुए।
विज्ञापन

फॉर्म-8 के तहत बरेली शहर में सबसे अधिक 95 आवेदन, मीरगंज में 89 और बहेड़ी में 67 आवेदन हुए। फॉर्म-6ए के तहत किसी विधानसभा क्षेत्र में आवेदन नहीं हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विशेष अभियान के तहत प्राप्त दावे-आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

डीएम ने परखी मुस्तैदी
डीएम अविनाश सिंह ने बरेली कैंट विधानसभा के बरेली इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, बिथरी चैनपुर विधानसभा के विद्या भारती विद्यालय नकटिया, फरीदपुर विधानसभा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रजऊ परसपुर, ब्लॉक फरीदपुर के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) का निरीक्षण किया। बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के तहत मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ने को कहा। दूसरी ओर, कुछ केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे लोग जरूरी प्रपत्र लेकर नहीं पहुंचे थे। इस वजह से बीएलओ को परेशानी का सामना करना पड़ा।


24 को ये दस्तावेज जरूर लेकर जाएं
वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए 24 अक्तूबर को बूथों पर लगने वाले विशेष शिविर में पात्र व्यक्ति अपनी फोटो, जन्म तिथि, निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति, परिवार के किसी सदस्य मतदाता की वोटर आईडी की फोटोकॉपी जरूर लेकर जाएं। ताकि मौके पर ही आवेदन फॉर्म भरा जा सके। बार-बार आवाजाही न करनी पड़े। बीएलओ से पूर्व में ही संपर्क कर दस्तावेज संबंधी जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें