फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर निर्धारण की विसंगतियों से लोग परेशान

Wed, 25 Feb 2026 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई में कर विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। बड़ी संख्या में फरियादियों ने निगम की कार्यप्रणाली और टैक्स निर्धारण की विसंगतियों पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

जनसुनवाई में आए किला क्षेत्र के दुकानदार मोहम्मद आजम ने बताया कि जिस मकान में उनकी दुकान है, उसका मालिक समय पर टैक्स का भुगतान नहीं कर रहा है। निगम प्रशासन मकान मालिक पर कार्रवाई करने के बजाय उनकी दुकान सील करने की धमकी दे रहा है।
इसी तरह प्रेमनगर के एक अन्य दुकानदार राकेश कुमार ने कहा कि उनकी दुकान बहुत छोटी है, लेकिन निगम ने उस पर भारी-भरकम टैक्स लगा दिया है। वह इस गलत टैक्स को ठीक करवाने के लिए नगर निगम के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

आवासीय टैक्स संबंधी भी तमाम शिकायतें की गई। कुतुबखाना से कोतवाली तक कार्रवाई के बाद भी अवैध बाजार लगवाने की शिकायत भी की गई। समाधान दिवस में चीफ इंजीनियर मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें