फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा: कोरोना से जुड़े सवाल देख खिल गए चेहरे

विज्ञापन
बरेली कॉलेज में परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में कोरोना महामारी से जुड़े पूछे गए थे तमाम सवाल

बरेली। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र में कोरोना महामारी से जुड़े सवालों को देखते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। इनमें लॉकडाउन कब हुआ, क्या-क्या बदलाव हुए और क्या घोषणाएं रहीं, कौन से नए कानून बने और संक्रमण की दर क्या रही आदि सवाल पूछे गए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि लॉकडाउन में तैयारी में दिक्कत रही मगर आसान पेपर ने उनका तनाव दूर कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना और लॉकडाउन से संबंधित सवाल अब प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाने लगे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में कोरोना महामारी समेत जून तक की समसामयिकी के प्रश्न ज्यादा थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में जो घटनाएं हुईं, जो नए कानून या नियम बनाए गए उनमें से ही ज्यादातर प्रश्नों को शामिल किया गया था। अभ्यर्थियों का दावा है कि जिसने भी कोरोना काल में घर पर रहते हुए खबरों पर ध्यान दिया होगा, उसने आसानी से पेपर हल कर लिया होगा। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया। घंटे भर पहले केंद्र पर पेपर विशेष निगरानी में पहुंचाए गए।

50 फीसदी दर्ज हुई उपस्थिति

जिले के 49 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा में महज 50 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में 22,400 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में केवल 11472 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 10928 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में 11191 अभ्यर्थी शामिल हुए और 11209 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर जमकर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। जिले के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में भी सैनेटाइजेशन नहीं हो रहा था तो कहीं, सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग से ही काम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें