फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीसीएस- प्री आज, बसों और ट्रेनों पर रहेगा अतिरिक्त दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बरेली होकर गुजरने वाली 32 ट्रेनें निरस्त, चार को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की रविवार को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के दौरान बसों और ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। रविवार को बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन 32 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और चार ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। ऐसे में सीट मिलना और मुश्किल होगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी बरेली से बाहर के हैं। शनिवार रात से ही परीक्षार्थियों का बरेली आना शुरू होने के साथ बसों और ट्रेनों पर दबाव भी बढ़ा रहा। कोहरे की वजह से एक दिसंबर से 29 फरवरी तक पहले से ही बरेली होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनें निरस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ रेल मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण 19 से 24 दिसंबर के बीच भी 14 और ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी परेशान रहे। हालांकि, डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर रोडवेज ने 10 रूटों पर 60 बसों के फेरों को बढ़ाया है। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के एआरएम को निर्देशित किया गया है कि किसी रूट पर परीक्षार्थियों के लिए आवागमन में समस्या नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें