फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सवा चार घंटे ठप रहा पवन विहार उपकेंद्र, 60 हजार लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन में खराबी के चलते पवन विहार उपकेंद्र शुक्रवार को सवा चार घंटे तक ठप रहा। इसके चलते करीब 60 हजार लोग परेशान हुए। बिजली न आने से पेयजल की भी किल्लत रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को पवन विहार उपकेंद्र से आपूर्ति सुबह नौ बजे बाधित हो गई। एक घंटे तक लाइट नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने जब इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की तो विद्युत निगम के कर्मचारियों ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन में खराबी है।
फॉल्ट मिलने के बाद मरम्मत शुरू कराई गई। दोपहर 1:15 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े करीब 12 हजार उपभोक्ताओं यानी करीब 60 हजार लोग गर्मी के चलते बेहाल रहे। हरुनगला के कई फीडरों पर भी शुक्रवार को दिक्कत रही।
विज्ञापन

इस बाबत 33 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि पवन विहार उपकेंद्र पर लाइन की खराबी होने के कारण बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। फॉल्ट मिलते ही मरम्मत शुरू कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें