फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओपीडी में पहुंचे मरीज चिकित्सक रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों से परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे परिसर में रहने वाले एक कर्मचारी ने ओपीडी कक्ष के ताले खोल दिए लेकिन चिकित्सक समय से नहीं पहुंचे। पर्चा काउंटर और दवा वितरण काउंटर पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

कुछ मरीजों ने इंतजार किया तो कुछ लौट गए। नकटिया निवासी नाजिम सुबह आठ बजे से पहले इलाज को आए थे। करीब घंटे भर बाद उन्हें परामर्श मिला। अस्पताल की ओपीडी कक्ष संख्या एक में फिजिशियन डॉ. हरमीत पुरी, दो में सर्जन डॉ. अविनाश आनंद , तीन में डॉ. उरूस, चार में डॉ. सतीश चंद्र और पांच में डॉ. अर्पित वशिष्ठ समेत अन्य चिकित्सकों की तैनाती है। चिकित्सकों और कर्मचारियों की लापरवाही से ओपीडी संचालन की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि ओपीडी में डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे तो यह गलत है। सभी से जबाव लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें