फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज के केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने की राह आसान, शिक्षामंत्री ने लिया संज्ञान

Fri, 17 Apr 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभाग को इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने इस मुद्दे को शिक्षामंत्री के समक्ष उठाया था।
विज्ञापन

सांसद गंगवार ने आठ मार्च को शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें एक प्रस्ताव सौंपा था। इस प्रस्ताव में कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लाभों और महत्व को रेखांकित किया गया था। कॉलेज प्रशासन और छात्र इकाई लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं। बरेली कॉलेज उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से कॉलेज को वित्तीय सहायता और संसाधनों में वृद्धि होगी। इससे इसकी अकादमिक गुणवत्ता और अनुसंधान क्षमताएं बेहतर होंगी। क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
फरवरी में उत्तर प्रदेश सरकार के बजट सत्र के दौरान पहले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सबसे पहले बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग रखी थी। इसी क्रम में स्थानीय एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने भी इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का मामला विधान सभा में उठाया था।
विज्ञापन



प्रमुख उपलब्धियां और संबद्धता
शुरुआत से बरेली कॉलेज संस्थान कोलकाता, इलाहाबाद और आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध रहा है। वर्तमान में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़ा है। कॉलेज ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां आजाद छात्रावास क्रांतिकारियों का ठिकाना था। पूर्व छात्र कृपानंदन ने 1947 से पहले ही तिरंगा फहराया था। देश के चौथे उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरूप पाठक इसी कॉलेज के छात्र रहे हैं। वहीं, साल 2012 में बरेली कॉलेज ने नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड हासिल किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें