फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत के बाद मिनी बाईपास पर शुरू हुआ पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग ने मिनी बाईपास के गड्ढों से एक मजदूर की मौत के बाद पैचवर्क शुरू करा दिया है। कई जगहों पर बड़े गड्ढे भर दिए गए हैं। पीलीभीत बाईपास पर भी पत्थर डाल दिए हैं। यहां पैचवर्क बुधवार से शुरू होगा। मुख्य अभियंता एमएम निसार ने एक्सईएन नारायण सिंह को निर्देश दिए कि मार्ग पर जहां-जहां अधिक आबादी है वहां पैचवर्क दिवाली से पहले पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

मिनी बाईपास तीन साल से गड्ढों में तब्दील है। इस बार बारिश में गड्ढों का आकार और बढ़ गया। हाल ही में पांच दिन हुई भारी ने इस मंार्ग का हुलिया ही बिगाड़ दिया। गड्ढों की गहराई और बढ़ गई। इन्हीं गड्ढों में गिरकर एक मजूदर की मौत हो गई। अमर उजाला ने मजदूर की मौत के मामले को प्रमुखता से उठाया तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सर्वे शुरू कराया। मंगलवार से पैचवर्क शुरू हुआ। काफी हिस्से के गड्ढे भर दिए गए हैं। शिव मंदिर के सामने सबसे बड़ा गड्ढा भी भर दिया है। पैचवर्क बुधवार तक पूरा हो जाएगा।
पीलीभीत बाईपास का भी बारिश से बुरा हाल हो गया है। इस मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। चार लाख से अधिक वाहन यहां से हर दिन निकलते हैं। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से लेकर बैरियर तक सड़क का बुरा हाल है। बैरियर से लेकर एयरपोर्ट तक सड़क लगभग गायब है। इस मुद्दे को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो पैचवर्क शुरू हुआ लेकिन बारिश के कारण बीच में बंद कर दिया गया। अब फिर से गड्ढों में पत्थर डालने का काम शुरू कराया गया है। एक्सईएन नारायण सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट---
15 नवंबर से पहले सभी गड्ढे भरने के निर्देश
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एमएम निसार ने मंडल भर के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 नवंबर से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करना है। इसके लिए सर्वे कराकर काम शुरू करा दें। अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें