फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड आज, 178 महिला रिक्रूट बनेंगी सिपाही

विज्ञापन
परेड की तैयारी करते आरक्षी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह पासिंग आउट परेड होगी। इसमें 178 महिला रिक्रूट शामिल होंगी। एडीजी बतौर मुख्य अतिथि गारद की सलामी लेंगे। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में उन्नाव, सीतापुर आदि जिलों से भर्ती हुई 178 महिला रिक्रूट का प्रशिक्षण पूरा हो गया था। पिछले महीने उनकी परीक्षा हुई। इसमें वह पास हो गई हैं। प्रदेश भर में चल रहे पुलिस प्रशिक्षण में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड होना तय हुआ है। सुबह नौ बजे परेड होगी। इसमें मुख्य अतिथि एडीजी अविनाश चंद्र होंगे। डीआईजी राजेश पांडेय, एसएसपी शैलेश पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। गुरुवार को आरआई हरेंद्र सिंह ने मैदान में सफाई और साजसज्जा कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें