फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ध्यान दें: नियमित ट्रेनों में दो अप्रैल तक जगह नहीं, होली के बाद वापसी का सफर मुश्किल भरा

Thu, 28 Mar 2024 02:38 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली के बाद लोगों की वापसी शुरू हो गई है। ऐसे में पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। होली स्पेशल ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। 28 मार्च से दो अप्रैल तक कुछ ट्रेनों को छोड़कर किसी में कोई सीट खाली नहीं है। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, रेलवे ने दो मार्गों पर दो जोड़ी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


रेलवे होली के मद्देनजर बरेली होते हुए 36 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। बरेली में रोजाना 175 नियमित ट्रेनों का ठहराव भी होता है। 25 मार्च को होली के बाद अब कामगार वापसी करने लगे हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। स्थिति यह है कि एक हफ्ते तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। 

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर श्रेणी में 28 मार्च से दो अप्रैल तक 135, 110, 115, 135, 87, 72 वेटिंग है। एसी तृतीय में 52, 67, 79, 87, 38, 19 वेटिंग है। पद्मावत एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 59, 52, 57, 55, 49, 41 और एसी तृतीय में 19, 18, 25, 29, 18, 21 वेटिंग चल रही है। लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस की एसी तृतीय श्रेणी में भी वेटिंग चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत में भी तेजी से फुल हो रहीं सीटें
लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में भी सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। 28 मार्च से दो अप्रैल तक इस ट्रेन की चेयरकार में  30, 26, 72, 55 और 85 सीटें खाली हैं। एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 28 और 29 मार्च को वेटिंग है। 30 मार्च में दो सीट, 31 में एक और दो अप्रैल को केवल आठ सीटें ही शेष बची हैं। बरेली होते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की ओर जाने वाली नियमित किसी ट्रेन में एक अप्रैल तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। हालांकि, डबल डेकर एक्सप्रेस में कुछ सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें